
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने पर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है।
पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम के गैस्ट हाऊस के लिए 01 फरवरी 2025 से अब तक 78585579 (सात करोड़ पिच्चासी लाख पांच हजार पांच सौ उन्यासी) ऑनलाइन एवं ऑफलाइन बुकिंग हो चुकी है।
श्री महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, मोबाइल ऐप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नंबर से भी पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल, 2025 से प्रारम्भ कर दिये गये हैं। चार स्थानों हरिद्वार, ऋषिकेश, विकासनगर तथा हरबर्टपुर
में ऑफ लाईन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं में अभी तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन काउंटरो के माध्यम से कुल 22,67,190 यात्रियों द्वारा पंजीकरण करवा जा चुका है।
उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा में सुरक्षा और ट्रैफिक पर नजर रखने के लिए 18 ड्रोन सक्रिय हैं। यह ड्रोन खाली नजर रखने के लिए नहीं है बल्कि ड्रोन से जो भी अपडेट ट्रैफिक या अन्य विषय में प्राप्त होगा उस पर आगे करवाई की जाएगी। इसके अलावा 2000 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। यात्रा मार्ग पर 15 सुपर जोन, 136 पार्किंग और 56 होल्डिंग एरिया बनाए गये हैं। यातायात का ज्यादा प्रेशर देखते हुए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोका जाएगा और यहीं पर उन्हें सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*