
. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री सूरज कुमार राय के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 25.10.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं SOG टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में रामपुर तिराहे के पास रेलवे लाइन पुल के नीचे से 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त कबाड़ियों से ब्रांडेड अंग्रेजी शराब (जेमिसन, ब्लैक लेबल, रेड लेबल आदि) की खाली बोतलें खरीदकर उनमें सस्ती शराब भरते थे तथा नकली रैपर व पैकिंग सामग्री की सहायता से उन्हें असली ब्रांडेड शराब के रूप में तैयार कर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे, जिससे सरकार को राजस्व की हानि होती थी। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 210 अंग्रेजी शराब की बोतलें, 99 खाली बोतलें, 398 ढक्कन, 04 रैपर, पैकिंग सामग्री व उपकरण, शराब की सप्लाई में प्रयुक्त 03 कार तथा 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* अमित पुत्र टेकचन्द, निवासी समालखा, थाना समालखा, जनपद पानीपत, हरियाणा, उम्र 38 वर्ष।
*2.* मेहताब पुत्र मोहर्रम अली, निवासी शाहपुर जदीद, थाना दौराला, जनपद मेरठ, उम्र 30 वर्ष।
*3.* राकेश पुत्र बलवन्त, निवासी समालखा, थाना समालखा, जनपद पानीपत, हरियाणा, उम्र 28 वर्ष।
*4.* धीरज पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी माजरा रोड, शिव कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद शामली, उम्र 42 वर्ष।
*5.* रामप्रकाश पुत्र सुन्दर लाल, निवासी दरियापुर, थाना बल्दीराय, जनपद सुल्तानपुर, वर्तमान निवासी सेक्टर-52, कन्जेडी, थाना सेक्टर-36, चंडीगढ़, उम्र 43 वर्ष।
*6.* हरदीप सिंह पुत्र इकबाल सिंह, निवासी रेलपार पंजाबी कॉलोनी, थाना आदर्श मंडी, जनपद शामली, उम्र 24 वर्ष।
*7.* कुलदीप पुत्र सुरेश, निवासी नसीरपुर, थाना तितावी, मुजफ्फरनगर, उम्र 35 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण-*
✔️ ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलों में भरकर तैयार की गई 210 शराब की बोतल
✔️ 99 खाली बोतलें, 398 ढक्कन एवं 04 रैपर।
✔️ प्लास्टिक के 03 बोरों में पैकिंग सामग्री एवं उपकरण, जिनमें प्लास्टिक के ढक्कन पैक करने वाला हीट ड्रायर, कार्टून पैकिंग मशीन, क्लिप लगाने वाला सरौता, 02 सिरिंज, टेप के 02 बंडल, 03 धारदार ब्लेड वाले चाकू, एक पेचकस, कार्टून पैकिंग हेतु सफेद प्लास्टिक स्ट्रिप तथा लोहे की 100 क्लिप का एक पैकेट आदि
✔️ 05 मोबाइल फोन
*शराब सप्लाई करने में प्रयुक्त 03 कार—*
✔️ 01 वैगनआर कार नंबर HR 60N 2977
✔️ 01 स्विफ्ट डिजायर कार नंबर HR51AU6006
✔️ 01 नेक्सॉन कार नंबर CH01BZ6433
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
*1.* मु0अ0सं0 480/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
अभियुक्तों के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-* पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे कबाड़ियों से विभिन्न ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें खरीदकर उनमें सस्ती शराब भरते थे तथा हीट ड्रायर की सहायता से बोतलों पर ढक्कन लगाकर उन्हें असली ब्रांडेड शराब जैसा तैयार करते थे। इसके बाद तैयार शराब की बोतलों को संबंधित कंपनियों के ब्रांडेड कार्टन में पैक कर विभिन्न जनपदों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करते थे। शराब की सप्लाई के लिए अभियुक्तों द्वारा बरामद वाहनों का प्रयोग किया जाता था। अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे पूर्व में भी विभिन्न जनपदों में इस प्रकार की शराब की सप्लाई कर चुके हैं।
थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरोह के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे शराब की आपूर्ति के स्रोतों, खरीददारों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा सके।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*2.* उ0नि0 मोहित सिंह, प्रभारी एसओजी, मुजफ्फरनगर
*3.* उ0नि0 सोनू कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*4.* उ0नि0 राजेश शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*5.* उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*6.* उ0नि0 संजय सोलंकी एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*7.* है0का0 315 तरुण शर्मा थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*8.* है0का0 नितिन एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*9.* है0का0 तरुण एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*10.* है0का0 पिन्टू एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*11.* है0का0 गुरनाम एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*12.* है0का0 रवि एसओजी टीम, मुजफ्फरनगर
*13.* है0का0 विकास सिरोही सर्विलांस टीम, मुजफ्फरनगर
*14.* का0 ललित पायल सर्विलांस टीम, मुजफ्फरनगर
*15.* का0 1407 रवीश कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*16.* का0 2389 अकरम मंसूरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*17.* का0 2346 मनवीर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*18.* का0 303 विनीत कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*19.* का0 614 राहुल नागर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*20.* का0 2119 राहुल कुमार थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*21.* का0 2210 हेमन्त थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर
*22.* का0 181 अर्जुन थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनग

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।