
जनपद रुद्रप्रयाग में स्थित श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 02 मई 2025 को खुल रहे हैं। यात्रा के सफल संचालन एवं आने वाले श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण तथा यातायात प्रबन्धन हेतु श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा के सभी पड़ावों पर पुलिस बल को ड्यूटी पर लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विकास पुण्डीर ने कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत ड्यूटी पर लगे पुलिस बल को ड्यूटी प्वाइंटों पर जाकर ब्रीफ किया।
• पुलिस उपाधीक्षक द्वारा अधीनस्थों को अपनी ड्यूटी तथा ड्यूटी स्थल को भली-भांति समझने के साथ-साथ ड्यूटी स्थल के आस-पास के क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी रखने के निर्देश दिये गये।
• सभी को साफ-सुथरी वर्दी, अच्छा टर्न आउट रखने के साथ-साथ श्री केदारनाथ पर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं मृदु व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया।
• यातायात व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु यातायात नियमों का पालन कराने के साथ वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करवाने के निर्देश दिये गये।

• घोड़ा-खच्चर/डण्डी-कण्डी संचालकों की मीटिंग्स लेकर उन्हें यात्रियों के साथ सभ्य व्यवहार एवं अनावश्यक यात्रियों को परेशान न करने के सम्बन्ध में अवगत कराने के निर्देश दिये गये।
• सभी को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण मनोयोग तथा ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
संयुक्त निदेशक सुचना के एस चौहान ने मुख्यमंत्री को भेंट की अपनी पुस्तक,पहलगाम … जब समय थम सा गया, पुस्तक चौहान के निजी अनुभव पर आधारित !
मुज़फ्फरनगर की चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र किया बरामद, आरोपी पुलिस पर फायर झोंक कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने गौ कश को तैमूरलंग बना कर भेज दिया अस्पताल !
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।