
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा व्यापक एवं सुनियोजित तैयारियां की गई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में दिनांक 22.04.2026 को क्षेत्राधिकारी श्रीनगर (जनपद नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा) श्री अनुज कुमार एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री तुषार बोरा द्वारा जनपद के प्रमुख यात्रा पड़ाव श्रीनगर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई। इस दौरान यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थलों, संवेदनशील बिंदुओं तथा यातायात व्यवस्था का गहन आकलन करते हुए आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि यात्रा संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
निरीक्षण उपरांत महिला थाना श्रीनगर में चारधाम यात्रा ड्यूटी में तैनात समस्त पुलिस बल, पीएसी, आपदा राहत बल, ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि यात्रा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुगमता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, सभी ड्यूटी कर्मियों को आपसी समन्वय, सतर्कता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
चारधाम यात्रा मार्ग को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सम्पूर्ण रूट को 03 जोन एवं 06 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जिससे प्रत्येक क्षेत्र में प्रभावी निगरानी एवं त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित हो सके। विशेष रूप से नैरो पैच, ब्लैक स्पॉट एवं बॉटलनेक जैसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि संभावित दुर्घटनाओं एवं अव्यवस्थाओं को समय रहते रोका जा सके। यातायात संचालन को निर्बाध बनाए रखने के लिए प्रभावी ट्रैफिक प्लान, आवश्यक डायवर्जन व्यवस्था एवं सतत मॉनिटरिंग लागू की गई है।

आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी सुनिश्चित की गई है, जिससे प्रत्येक गतिविधि पर सतत नजर रखते हुए आवश्यकता पड़ने पर त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। इसके अतिरिक्त, यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल के लिए भौतिक सुविधाओं एवं आवासीय व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि वे उच्च मनोबल एवं पूर्ण दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। बैठक मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर श्री कुलदीप सिह, श्रीमती प्रियंका भारद्वाज थाना अध्य़क्ष महिला थाना श्रीनगर, टीएसआई नीरज शर्मा सहित सभी चौकी प्रभारी सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री