
मुज़फ्फरनगर की थाना चरथावल पुलिस ने एक शातिर गौकश अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के बाद घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया है पुलिस को आरोपी के कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात्रि को थाना चरथावल पुलिस को पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति द्वारा गांव पावटी के जंगल में गोकशी के लिये एक बछडे की गर्दन पर वार किया गया। घायल अवस्था में बछडा जंगल से भाग गया जिसका पीछा उक्त व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा घायल बछडा का पीछा करने वाले अभियुक्त को ग्राम वासियों के सहयोग से पकड लिया गया। घायल बछडे की मृत्यु हो गयी।
आज दिनांक 23.04.2026 को थाना चरथावल पुलिस द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के लिये अभियुक्त को ग्राम पावटी के जंगल में घटनास्थल पर ले जाया गया था, जहां अभियुक्त द्वारा पुलिसकर्मियों से हाथ छुडा लिया गया तथा ईंख के खेत में पहले से छुपा कर रखे तमंचे से पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा। अभियुक्त द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल –बाल बची। पुलिस द्वारा अभियुक्त की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* इरशाद पुत्र नफीस निवासी, टंकी के पास थाना खालापार, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
01 अवैध तमंचा 315 बोर
01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इरशाद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0- 243/18 धारा 11/3 पशु क्रूरता अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*2.* मु0अ0सं0- 476/19 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
*3.* मु0अ0सं0- 60/2026 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* मु0अ0सं0- 61/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/5/28 आयुध अधिनियम थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*2.* उ0नि0 परवेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*3.* उ0नि0 नन्दकिशोर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*4.* है0का0 हरेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*5.* है0का0 सोनू कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*6.* का0 तेजेन्द्र कुमार थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

More Stories
चारधाम यात्रा–2026: सुरक्षा, समन्वय और सुदृढ़ व्यवस्था के साथ पौड़ी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।“जोन-सेक्टर प्लान के तहत कड़ी निगरानी, संवेदनशील स्थलों पर विशेष तैनाती, CCTV सर्विलांस एवं व्यापक ब्रीफिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के दिये सख्त निर्देश।
श्री केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर दी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दीं शुभकामनाएं,चारधाम यात्रा के दौरान यात्री क्लाइमेटाईजेशन का रखें ध्यान: महाराज*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, धाम की पहली पूजा हुई नरेंद्र मोदी के नाम !