
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वराज सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी- थत्यूड कैम्पटी मोटर मार्ग, कैम्पटी थाना कोतवाली कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल के घर में अज्ञात चोर द्वारा घर का ताला तोड़कर घर में रखी ज्वैलरी चोरी कर ली गई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की गंभीरता से जांच प्रारम्भ की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पर दिनांक 15.09.2026 को कोतवाली कैम्पटी में मु0अ0सं0 42/2026, धारा 303(2)/331(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
🔸 घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा मामले का शीघ्र अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸मुकदमे की विवेचना चौकी प्रभारी नैनबाग उ0नि0 मंगेश कुमार द्वारा प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, सुराग-पतारसी की तथा उपलब्ध तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया।
🔹पुलिस टीम की लगातार मेहनत एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप अभियुक्त की पहचान कर दिनांक 15.09.2026 को उसे चोरी की ज्वैलरी सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
💰 *लगभग 10 लाख रुपए की चोरी की ज्वैलरी बरामद*
– एक अदद पीली धातु का गले का हार
– एक अदद पीली धातु का मांग टीका
– एक अदद पीली धातु की नथ
– एक जोड़ी पीली धातु के लड़ी लगे झुमके
– एक अदद पीली धातु की अंगूठी
– एक जोड़ी सफेद धातु की पायल
कुल अनुमानित कीमत: ₹10,00,000/-
👤 *गिरफ्तार अभियुक्त*
राजन राणा पुत्र श्री चन्दर सिंह राणा
निवासी ग्राम रणगांव, कोतवाली कैम्पटी, जनपद टिहरी गढ़वाल।
अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मंगेश कुमार, चौकी प्रभारी नैनबाग
2. अ0उ0नि0 बाबू खाँ
3. हे0कानि0 मैराज आलम
4. हे0कानि0 अजय कुमार
5. कानि0 चालक राकेश सिंह
🚔*अभि0 का आपराधिक इतिहास-*
1- मु0अ0स0-70/23 धारा-379, 411 IPC चालानी थाना मसूरी जनपद देहरादून ।
2- मु0अ0स0-7/24 धारा-380,457,411 IPC चालानी थाना मसूरी जनपद देहरादून ।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने गिरोह के एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 9 वाहन किये बरामद,पकड़े गये आरोपी पर पहले से ही कई मुक़दमे है दर्ज़.!
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने दो साल से फरार डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार,
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने अवैध गांजे के तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने दो महिलाओ सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से करीब आठ किलो अबैध गांजा हुआ बरामद, पकडे गये आरोपी छोटी पुड़ियों मे पैक कर बेचने वाले थे बड़ा धमाका, पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपियों के मंसूबो पर फेर दिया पानी !