
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
हरिद्वार की थाना सिडकुल पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त कर ली है पुलिस ने पकड़े गये आरोपी के कब्ज़े से चोरो किये गये 9 वाहन भी बरामद किये है प्राप्त जानकारी के अनुसर
दिनांक 14/09/26 को किरवी चौक पर पुलिस द्वारा की जा रही चैकिंग के दौरान तेज रफ्तार में पॉलिटेक्निक की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को जब रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त संदिग्ध मोटर साइकिल को वापस मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। अचानक किए गए इस प्रयास के दौरान मोटर साइकिल का टायर फिसलने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़
गया और वह वहीं गिर गया। बिना एक पल गवांए टीम ने संदिग्ध को तुरंत दबोच लिया।
संदिग्ध द्वारा चलाई जा रहे मोटरसाइकिल का इंजन नंबर/ चैसिस नंबर और वाहन संख्या चैक करने पर सामने आया कि उक्त दोपहिया वाहन की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल पर मुकदमा अपराध संख्या 388/2026 दर्ज है। आरोपी को नियमानुसार हिरासत में लिया गया।
संदिग्ध से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बंद पड़ी पुरानी खाद फैक्ट्री के अंदर झाड़ियां के बीच छिपाई गई कुल 08 मोटरसाइकिल व एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। सिटी क्षेत्र में आम जनता के साथ ही पुलिस के लिए सरदर्द बने आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर सिड़कुल, रानीपुर और बहादराबाद क्षेत्र से इन वाहनों को चुराया था। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ कोतवाली लक्सर में गैंगस्टर एक्ट सहित 02 मुकदमें व जनपद देहरादून के थाना डोईवाला में भी 02 मुकदमें दर्ज हैं।
बरामदगी के आधार पर आरोपी व बरामद मोटर साइकिलों को थाना सिड़कुल लाया गया व मुकदमों में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गयी। आरोपी को आज ही बाद आवश्यक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फरार चल रहे अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
पकड़ा गया आरोपी-
श्रवण पुत्र रमेश निवासी ग्राम दौलतपुर थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष।

अपराधी इतिहास-
1- मु.अ.सं. 289/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना डोईवाला देहरादून ।
2- मु.अ.सं. 312/25 धारा 305(1) 317(2)331(4) 3(5) BNS चालानी थाना उपरोक्त।
3- मु.अ.सं. 1220/24 धारा 309(5) 3(5) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
4- मु.अ.सं. 264/25 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार ।
5- मु.अ.सं. 1065/24 धारा 309(4)317(2) चालानी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार।
6- मु.अ.सं. 541/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 309(4) 317(2) 3(5) 351(2) 352 BNS चालानी थाना बहादराबाद हरिद्वार।
7- मु.अ.सं. 05/26 धारा 303(2) 317(2)3(5)BNS चालानी थाना सिडकुल।
8- मु.अ.सं. 93/24 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना कलियर हरिद्वार ।
9- मु.अ.सं. 1183/24 धारा 309(5) 317(2) BNS चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
10- मु.अ.सं. 1221/24 धारा 109(4) BNS व 3/25 शस्त्र अधि0 चालानी थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार।
11- मु.अ.सं. 729/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
12- मु.अ.सं. 730/20 धारा 394,411 भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
13- मु.अ.सं. 904/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
14- मु.अ.सं. 325/20 धारा 394,411भादवि चालानी थाना देवबन्द सहारनपुर उ0प्र0 ।
कुल 09 मोटर साइकिल व 01 मोटर साइकिल के पार्ट्स
पुलिस टीम-
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- व0उ0नि0 प्रवीण बिष्ट
3- अ0उ0नि0 अनिल कुमार सैनी
4- हे0का0 जितेन्द्र मलिक
5- हे0का0 संजय
6- हे0का0 सोहन राणा
7- का0 प्रमोद गोस्वामी
8- का0 रिपेन्द्र कैन्तुरा
9- होमगार्ड आफताब मलिक

More Stories
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने दो साल से फरार डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार,
नैनीताल की रामनगर पुलिस ने अवैध गांजे के तस्करो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने दो महिलाओ सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस को पकडे गये आरोपियों के कब्ज़े से करीब आठ किलो अबैध गांजा हुआ बरामद, पकडे गये आरोपी छोटी पुड़ियों मे पैक कर बेचने वाले थे बड़ा धमाका, पुलिस की मुस्तैदी ने आरोपियों के मंसूबो पर फेर दिया पानी !
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक