September 15, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने दो साल से फरार डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल *डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* के निर्देशन में जनपद में वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में नैनीताल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

चौकी हीरानगर पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी *गैर-जमानती वारंट (NBW) की तामील करते हुए लूट के मुकदमे में विगत करीब 2 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त अजय कुमार को गिरफ्तार* किया गया।

अभियुक्त *अजय कुमार पुत्र कुन्दन राम, निवासी वार्ड नं. 01, डाक बंगला बन्दोबस्ती, कालाढूंगी, जनपद नैनीताल, उम्र करीब 25 वर्ष*, के विरुद्ध फौजदारी वाद संख्या 851/2022, धारा 392/411 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था तथा माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध *गैर-जमानती वारंट* जारी किया गया था।

वारंट की तामील हेतु पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के संभावित पते पर दबिश दी गई, जिसके फलस्वरूप उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

*पुलिस टीम*
* उ0नि0 संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर
* हेड कांस्टेबल मनोज कुमार
* कांस्टेबल गिरीश
* कांस्टेबल अमनदीप, कालाढूंगी

You may have missed

Share