
दिनांक 15.09.2026 को STF कार्यालय देहरादून को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि हरिद्वार क्षेत्र के पिरान कलियर में मोनी मेडिकल स्टोर का संचालक नशीली दवाओं का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना पर STF टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर की तलाशी ली गयी।
तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर एवं अन्य स्थानों से कुल 1150 Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 Codeictus TR (Triplolidine HCl and Codeine Phosphate) सिरप बरामद हुए। बरामद दवाओं के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर दुकान पर मौजूद दोनों व्यक्तियों द्वारा इनके क्रय-विक्रय से सम्बन्धित कोई वैध अभिलेख अथवा चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन प्रस्तुत नहीं किया गया।
पूछताछ एवं मौके पर की गयी कार्यवाही के आधार पर दोनों व्यक्तियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों एवं बरामद नशीली दवाओं को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1.कुर्बान अली पुत्र अब्दुल मजीद, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम महमूदपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
2.आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार। उम्र-24 वर्ष
*बरामदगी*
1150 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल एवं 10 कोडीन कफ सिरप बरामद।
*पुलिस टीम*
निरी. भवानी पंत
Si दीपक मैठाणी
Di विनोद जगूड़ी
Di हरीश सिंह
Hc रवि पंत
Hc देशराज
थाना क्लियर पुलिस टीम
*जनता से अपील*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड से संपर्क करें। “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
*एसटीएफ/एएनटीएफ संपर्क नंबर: 0135-2656202, 9412029536*

More Stories
टिहरी की कैम्पटी पुलिस ने 8 घंटो मे ही दबोच लिया शातिर चोर,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से 10 लाख रुपए की चोरी की गई ज्वेलरी की बरामद,
हरिद्वार पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने गिरोह के एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से चोरी के 9 वाहन किये बरामद,पकड़े गये आरोपी पर पहले से ही कई मुक़दमे है दर्ज़.!
नैनीताल की हल्द्वानी पुलिस ने दो साल से फरार डकैती के आरोपी को किया गिरफ्तार,