
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर पार्टी के प्रधान महासचिव राजीव भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया क़ी आज जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया गया तथा ओल्ड एज होम में पहुंचकर बुजुर्गों को फल एवं अन्य खाद्य सामग्री भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ नागरिकों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव को आगे बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने चिराग पासवान को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल सार्वजनिक जीवन की मंगलकामनाएं दीं। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके कुशल नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) निरंतर जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे।

More Stories
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस और बदमाशों के बीच गोलीबारी मे शातिर बदमाशों को लगी गोली.!
रन फ़ॉर यूनिटी से लेकर जागरूकता तक, देहरादून में गूंजा एकता का संदेश, राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एसएसपी दून के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में विविध कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
-पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़, 2 बदमाश गिरफ्तार