
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
राजधानी की एम० डी० डी० ए० कालोनी चन्दर रोड पर स्थित जल संस्थान के परिसर में मौजूद पानी की टंकी पर एक व्यक्ति दिनाँक 29/7/26 की रात्रि में चढ़ कर घूमने लगा घटना की जानकारी मिलते ही टंकी परिसर में निवास करने बाले अपर सहायक अभियन्ती रोविन सैनी ने पुलिस को सुचना देने के साथ साथ अपने उच्च अधिकारियो को सूचित किया और अधिकारियो के आदेश पर पुलिस के पहुंचने से पहले किसी तरह से ऊपर चढे व्यकि को समझा बुझाकर नीचे उतारा जिसके बाद रोविन सैनी और अन्य साथी कर्मचारी ने उसे पकड़े रखा ताकि उक्त युवक को कार्यबाही के लिए पुलिस के हवाले किया जा सके लेकिन घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद रोविन त्यागी, उसका भाई मोटी त्यागी और सविता त्यागी अपने 15-20 समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे और टंकी पर चढ़ने वाले आरोपी को जबरन छुड़ाने की कोशिश करने लगे जब सहायक अभियंता ने बताया की इस टंकी क्षेत्र की पूरी जिम्मेदारी उनके ऊपर है और इस टंकी का पानी आपके क्षेत्र के हज़ारो लोग पीते है अगर यह आरोपी पानी की टंकी मे जहर मिला देता या पानी को दूषित कर देता तों कितना बड़ा अनर्थ हो जाता यह बात सुनते ही पार्षद आग बबूला हो गये और जे ई और उसके पिता के उप्पर पर लोहे की राड से हमला कर लहू लुहान कर दिया जिसमे जे ई रोबिन सैनी और उनके पिताजी को गहरी छोटे आयी गौर तलब है की क्षेत्र के सभी लोग जानते है की रोबिन के पिता पूर्व फौजी है और क्षेत्र मे सम्मानित वरिष्ठ नागरिक है जिसके बाद भी वरिष्ठ नागरिक के साथ ऐसा कृत्य किसी भी कीमत पर सही नहीं कहा जा सकता
थाना प्रभारी रायपुर ने बताया की पीड़ितों की लिखित तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है घटना मे शामिल पार्षद उसके भाई और माता सही 15 से 20 अज्ञात लोगो का पता लगाकर जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जायेगी

More Stories
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपनी टैक्सी मे अवैध रूप से ढो रहा था शराब, पुलिस ने आरोपी के पास से चंडीगढ़ मार्का 11पेटी शराब की बरामद.!
चार साल बाद भी अंकिता को न्याय का इंतजार, मसूरी में कांग्रेस ने कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि.!