
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर एकत्र होकर उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने अंकिता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर न्याय की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चार वर्ष बीत जाने के बावजूद अंकिता के परिजनों को अब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल पाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सीबीआई जांच की संस्तुति किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी जांच शुरू नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता के परिजन लंबे समय से प्रधानमंत्री से लेकर जनप्रतिनिधियों और अन्य जिम्मेदार लोगों से न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें न्याय का इंतजार है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और उसके साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से मामले में न्याय दिलाने को लेकर गंभीरता दिखाई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार के दावों के बावजूद बेटियों की सुरक्षा का सवाल आज भी बना हुआ है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। जब तक अंकिता भंडारी के परिजनों को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस आंदोलन और विभिन्न माध्यमों से इस मुद्दे को उठाती रहेगी।

More Stories
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपनी टैक्सी मे अवैध रूप से ढो रहा था शराब, पुलिस ने आरोपी के पास से चंडीगढ़ मार्का 11पेटी शराब की बरामद.!
कूड़े के ढेर से ‘नैनीताल जैसी फीलिंग’ तक, धामी विजन ने बदल दी मियांवाला के जौहड़ की तस्वीर, धामी के ‘ग्रीन दून’ विजन को जमीन पर उतार रहे बंशीधर तिवारी, पुराने तालाब को एमडीडीए ने दिया नया जीवन