September 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नैनीताल की रामनगर पुलिस ने अवैध नशीली दवाई बेचने वाले शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी ई रिक्शा चलाने की आड़ मे कर रहा था नशीली गोलियों का कारोबार, पुलिस ने आरोपी नदीम के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशीली गोलियां की बरामद.!

नैनीताल की *रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की भारी खेप के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है आपको बता दे की मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के *“Drug Free Devbhoomi”* अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के आदेशों के अनुपालन में, * मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* के निर्देशानुसार, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण तथा सुशील कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर* के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम द्वारा चेकिंग/गश्त के दौरान *टुक-टुक रजिस्ट्रेशन संख्या UK19E R0501 में सवार अभियुक्त नदीम* पुत्र मौ0 अजीम, उम्र 29 वर्ष, निवासी उत्तरी खताड़ी, रामनगर, जनपद नैनीताल को टेड़ा गांव जाने वाले मार्ग पर शमशान घाट से करीब 200 मीटर पहले गिरफ्तार किया गया।

*अभियुक्त के कब्जे से निम्न प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं—*

– 240 कैप्सूल Tramadol Hydrochloride, Spasp Rox Capsules

– 540 टैबलेट Alpra 20 Lam

इसके अतिरिक्त अभियुक्त के *कब्जे से ₹2,820/- नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि नशीली दवाओं की बिक्री* से अर्जित करना बताया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध *कोतवाली रामनगर पर मु0अ0सं0 296/2026, धारा 8/22/27/60 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 

*पुलिस टीम*

 

– उ0नि0 देवेन्द्र राजपूत, चौकी प्रभारी छोई

– हे0का0 नवीन पाण्डे

– का0 जसवीर सिंह

– का0 भूपेन्द्र सिंह

You may have missed

Share