
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे में ही खुलासा करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अरशद को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त के कब्जे से मंदिर के दानपात्र से चुराये पैसे हुए करीब 8 हज़ार रूपये बरामद कर लिए है प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमेर चन्द वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति हरबर्टपुर विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर पर आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 27/07/2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा आसनबाग, रामबाग स्थित शिव मंदिर में घुसकर दान-पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से धनराशी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 31/07/2026 की देर रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैनाल रोड विकासनगर क्षेत्र से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त अरशद पुत्र अली मोहम्मद को मंदिर के दान पात्र से चोरी की गई 7990 रू0 की धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01-अरशद पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद -देहरादून, उम्र 30 वर्ष
*बरामदगी*
7990 रुपये ( दान पात्र से चोरी हुये।)
*पुलिस टीम :-*
01- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- कानि0 नवीन कोहली
03- कानि0 नरेश पंत
04- कानि0 चमन चौहान
05- हो0गा0 वहिद हसन

More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी, 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही ,
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपनी टैक्सी मे अवैध रूप से ढो रहा था शराब, पुलिस ने आरोपी के पास से चंडीगढ़ मार्का 11पेटी शराब की बरामद.!