
तस्वीर मे झका झक सफ़ेद कपड़ो मे पुलिस के कंधो का सहारा लेकर लंगड़ा कर चल रहा जावेद भले ही सफ़ेद कपड़ो मे नज़र आ रहा हो लेकिन जावेद के कारनामें बड़े काले है यह शख्स कोई छोटा मोटा अपराधी नहीं बल्कि शातिर गौ हत्यारा है जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर की थाना मिर्जापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान जमुना नदी के किनारे मुठभेड़ के बाद शातिर गौकश और हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त जावेद निवासी महमूद माजरा रायपुर को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई मे पैर में गोली लगने से जावेद घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी जंगलों की तरफ भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। अभियुक्त पर पूर्व से 08 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जावेद के कब्ज़े से 01 देशी तमंचा, 03 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस, 01 चोरी की स्प्लेंडर बाइक तथा गौकशी के उपकरण बरामद हुए।थाना मिर्ज़ापुर पुलिस ने अपराध से संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, उपनिरीक्षक अवशेष भाटी, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र व दीपक, आरक्षी पंकज तथा चिराग आदि शामिल रहे.!

More Stories
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत ट्रांसफार्मर कॉयल व बिजली के तार चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड के बाद एक घायल सहित 4 अभियुक्त किये गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के पास से से 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू किये बरामद ।
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी, 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही ,
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!