
मुज़फ्फरनगर की थाना तितावी पुलिस द्वारा ऑपरेशन किसान प्रहरी के अंतर्गत ट्रांसफार्मर कॉयल व बिजली के तार चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुठभेड के बाद 04 अभियुक्त गिरफ्तार किये है पुलिस को आरोपियों के *कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोटर साइकिल, 01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त), ट्रांसफार्मर कॉयल, 10 बन्डल बिजली के तार, चोरी किये गये सामान को बेचने के बाद शेष बचे 5000 रुपये बरामद हुए है प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15.09.206 की रात्रि को थाना तितावी पुलिस थानाक्षेत्र में गश्त कर रहे थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि विद्युत तार व ट्रांसफार्मर कॉयल चोरी करने वाले गिरोह क्षेत्र में सक्रिय है तथा चोरी करने की फिराक में है। इस सूचना पर थाना तितावी पुलिस मुखबिर के बताये स्थान भगत होटल के सामने अमीर नगर जाने वाले रास्ते की तरफ पहुंची तो वहां मौजूद बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को देखकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग में 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा 03 अन्य अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू, 02 अदद मोटर साइकिल, 01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त), ट्रांसफार्मर कॉयल, 10 बन्डल बिजली के तार, चोरी किये गये सामान को बेचने के बाद शेष बचे 5000 रुपये बरामद किये गये। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पातल भिजवाया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-*
*1.* शाहनवाज पुत्र शमीम निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 26 बर्ष (घायल)
*2.* शाहरुख उर्फ जुनैद पुत्र नबाब निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 26 बर्ष
*3.* ताहिर पुत्र तैयब निवासी भैसरहेडी थाना छपार उम्र करीब 50 बर्ष
*4.* मौ०आसिफ पुत्र मौ० बन्ने निवासी नेहरु बिहार गली न०-01 म०न०-A-1/34 मुस्तफाबाद दिल्ली
*बरामदगी का विवरण-*
▪️02 अदद तमंचा 315 बोर , 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
▪️02 अदद नाजायज चाकू
▪️02 अदद मोटर साइकिल (सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट )
▪️01 पिकअप गाड़ी (घटना में प्रयुक्त)
▪️ट्रांसफार्मर कॉयल
▪️10 बन्डल बिजली के तार
▪️चोरी किये गये सामान को बेचने के बाद शेष बचे 5000 रुपये
*पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0 213/26 धारा 109(1),3/5 बीएनएस 136,137 विद्युत अधिनियम 3/4/25/28 आर्मस एक्ट चलानी थाना तितावी
*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शाहनवाज उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
*1.* मु0अ0सं0 252/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट चलानी थाना पुरकाजी मु०नगर
*2.* मु0अ0सं0 621/18 धारा 307 भादवि चलानी थाना तितावी मु०नगर
*3.* मु0अ0सं0 622/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट चलानी थाना तितावी मु०नगर
*4.* मु0अ0सं0 196/23 धारा 379/411 भादवि चलानी थाना तितावी मु०नगर
*5.* मु0अ0सं0 213/26 धारा धारा 109(1),3/5 बीएनएस 136,137 विद्युत अधिनियम ,3/4/25/28 आर्मस एक्ट चलानी थाना तितावी
*6.* मु0अ0सं0 892/26 धारा 136 विधुत अधि0 थाना एपीटी जनपद बागपत
*7.* मु0अ0सं0 198/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर
*8.* मु0अ0सं0 मु०अ०स० 125/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर
*9.* मु०अ०स० 257/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर
*गिऱफ्तार अभियुक्त ताहिर उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 166/18 धारा 272/273 IPC व 3/5A/8 गौवध अधि०चलानी थाना छपार मु०नगर
*2.* मु0अ0सं0 111/25 धारा 303(2)/317(2) BNS व 33/41/42 वन अधि०चलानी थाना पुरकाजी मु०नगर
*3.* मु0अ0सं0 213/26 धारा धारा 109(1),3/5 बीएनएस 136,137 विद्युत अधिनियम 3/4/25/28 आर्मस एक्ट चलानी थाना तितावी
*4.* मु0अ0सं0 892/26 धारा 136 विधुत अधि0 थाना एपीटी जनपद बागपत
*5.* मु0अ0सं0 198/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर
*6.* मु0अ0सं0 मु०अ०स० 125/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर
*7.* मु०अ०स० 257/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर
*गिरफ्तार अभियुक्त मौ०आसिफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 213/26 धारा धारा 109(1),3/5 बीएनएस 136,137 विद्युत अधिनियम 3/4/25/28 आर्मस एक्ट चलानी थाना तितावी
2. मु0अ0सं0 892/26 धारा 136 विधुत अधि0 थाना एपीटी जनपद बागपत
3. मु0अ0सं0 198/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर
4. मु0अ0सं0 मु०अ०स० 125/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर
5. मु०अ०स० 257/26 धारा 136 विधुत अधिनियम चलानी थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा जनपद शामली, उत्तराखण्ड व मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर विद्युत उपकरण चोरी किये गये है।
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
1. थानाध्यक्ष जयवीर सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
2. व०उ०नि० अजयपाल सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
3. उ०नि शुभम त्यागी थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
4. उ0नि0 रविन्द्र धामा थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
5. उ०नि० परमजीत सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
6. है०का०157 मनीष कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
7. है0का0 543 आबिद अली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
8. है०का0 186 अजीत कुमार थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
9. है०का0 328 लोकेन्द्र सिंह थाना तितावी, मुजफ्फरनगर ।
नोट- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

More Stories
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी, 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही ,
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!
देहरादून की सेलकुई पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,पकड़ा गया आरोपी अपनी टैक्सी मे अवैध रूप से ढो रहा था शराब, पुलिस ने आरोपी के पास से चंडीगढ़ मार्का 11पेटी शराब की बरामद.!