
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के दृष्टिगत STF/ANTF की सभी यूनिटों को युवाओं एवं स्कूल-कॉलेजों में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में STF/ANTF टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना क्लेमनटाउन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक बोलेरो कैम्पर वाहन सहित तीन व्यक्ति व्यक्तियों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदि युवाओ व स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से मौके पर आए थे। अभियुक्तों द्वारा ऋषिकेश तथा देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर एवं क्लेमनटाउन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी दी गई है। बरामद हेरोइन के सम्बन्ध में थाना क्लेमनटाउन में अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF* ने बताया कि देहरादून में युवाओ व स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध STF/ANTF द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्लेमनटाउन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1.नावेद अली पुत्र याकूब अली, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।
2.साहिब अली पुत्र यासीन अली, निवासी उपरोक्त।
3.मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक, निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
265 ग्राम हेरोइन
01 बोलेरो कैम्पर वाहन
*STF/ANTF टीम*
1.निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
2.उपनिरीक्षक कमाल हसन
3.अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान
4.हेड कांस्टेबल देशराज
5.हेड कांस्टेबल संदेश
6.कांस्टेबल दीपक चन्दोला
7.कांस्टेबल दीपक नेगी
*थाना क्लेमनटाउन पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक विवेक भंडारी
2.कांस्टेबल सागर राई

More Stories
मुज़फ्फरनगर की तितावी पुलिस ने ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत ट्रांसफार्मर कॉयल व बिजली के तार चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश, बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड के बाद एक घायल सहित 4 अभियुक्त किये गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपियों के पास से से 2 अदद तमंचा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस 315 बोर ,02 अदद नाजायज चाकू किये बरामद ।
एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त रुख लगातार जारी, 720 नशीले कैप्सूल और 7.88 ग्राम स्मैक बरामद, पुलिस ने 2 शातिर नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार के तहत जसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ की बड़ी कार्यवाही ,
मसूरी नगर पालिका के नामित पांच सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ.!