उत्तराखंड में धामी सरकार का सबसे बड़ा फैसला, अब ट्रांसफर को लेकर आया बड़ा आदेश…..
देहरादून : उत्तराखंड सरकार का एक और बड़ा फैसला सामने आया है वार्षिक स्थानान्तरण सत्र 2022-23 के दौरान उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अनुसार स्थानान्तरण किए जाने के सम्बन्ध में। बड़ा आदेश जारी किया गया हैं और लोक सेवकों के ट्रांसफर को लेकर समय सारणी सरकार ने जारी कर दी है।
लोक सेवकों के वार्षिक स्थानान्तरण हेतु वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017
की धारा 23 के अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष सामान्य स्थानान्तरण हेतु समय-सारिणी नियत की गयी है और अधिनियम की धारा 23 के परन्तुक अनुसार राज्य सरकार द्वारा किसी स्थानान्तरण सत्र हेतु समय सारिणी में परिवर्तन किया जा सकता है।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के शासनादेश संख्या 116 दिनांक 20.05.2021 द्वारा स्थानान्तरण सत्र 2020-2021 एवं शासनादेश संख्या 138 दिनांक 24.05.2021 द्वारा स्थानान्तरण सत्र 2021-22 के दौरान राज्य में कोविड-19 के संक्रमण में अप्रत्याशित वृद्धि होने एवं राज्य की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के दृष्टिगत स्थानान्तरण सत्र शून्य घोषित किया गया था।
2. वर्तमान में कोविड संक्रमण में कमी होने के दृष्टिगत शासन द्वारा सम्यक विचारोपरान्त स्थानान्तरण सत्र 2022-23 के दौरान उत्तराखण्ड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानान्तरण अधिनियम, 2017 के अनुसार सामान्य स्थानान्तरण किए जाने का निर्णय लेकर अधिनियम की धारा 23 के अन्तर्गत वार्षिक स्थानान्तरण हेतु निम्नवत् समय-सारिणी निर्धारित किये जाने का निर्णय लिया गया है।


More Stories
पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।
रुद्रप्रयाग पुलिस, डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की त्वरित कार्यवाही से बची तीन बाईक सवारो की जान, यात्रियों की बाईक गुप्तकाशी के पास गिर गई थी खाई मे, टीम ने कड़ी मेहनत से तीनो को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल, उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे तीनो यात्री.!
उत्तराखंड के गांधी’ बडोनी की 87 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन,मसूरी मे गूंजा इंद्रमणि बडोनी अमर रहें का जयघोष.!