August 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।

राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार

दिनांक 17.08.2026 को वादी देवेंद्र प्रसाद बडोनी निवासी ग्राम बदयूंन यमकेश्वर व राजेश खत्री निवासी निशनी यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि दिनांक 28.07.2026 को ग्राम बदयूंन के चंडी माता मंदिर तथा ग्राम निशनी में श्री हनुमान मंदिर में दिनांक 03.08.2026 में अज्ञात द्वारा मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र की चोरी की गई है। उक्त दोनों चोरी के प्रकरणों के मामले में थाना यमकेश्वर पर क्रमश मु0अ0सं0- 06/2026, धारा- 305 (d),331(3) बीएनएस व मु0अ0स0-07/2026 धारा-305(d),331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार द्वारा चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर श्री तपेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष यमकेश्वर श्री अरविंद कुमार के नेतृत्व में चोरी की दोनों घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम द्वारा लगातार की गई मेहनत, सर्विलांस विश्लेषण एवं स्थानीय मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर चोरी की घटना के अनावरण हेतु घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की गई तथा संभावित संदिग्धों एवं सभी उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। जिसमें एक अभियुक्त हितेंद्र सिंह, निवासी यमकेश्वर द्वारा उक्त दोनों चोरी की घटनाओं को कारित करने की पुष्टि हुई इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को आज दिनांक 18.08.2026 को मंदिर से चोरी किये दानपात्र व कुल 3009 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया l गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जिला कारागार पौड़ी भेजा गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना यमकेश्वर में आपराधिक मामलों में मुकदमा पंजीकृत है।

 

*पंजीकृत अभियोग*

1-मु0अ0सं0- 06/2026, धारा- 305(d),331(3) बीएनएस

 

2-मु0अ0स0-07/2026 धारा-305(d),331(4) बीएनएसबढ़ोतरी धारा-317(2) बीएनएस

*नाम पता अभियुक्त*

हितेंद्र सिंह नेगी पुत्र प्रवीण सिंह नेगी, निवासी ठांगर यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी विवरण*

1- 02 लाल रंग के लोहे के दानपात्र

2- 500 के 5 नोट कुल 2500 रुपये

3- 509 रुपये के गिलट के सिक्के

 

*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास*

1-FIR No.07/24 धारा 452/323/504/506 IPC थाना यमकेश्वर

 

*पुलिस टीम

1-उ0नि0 अमित कुमार

2- हेo कांo 33 लोकेश गिरी

3- का0 04 संजीव कुमार

4- का0 शीतांशु- सर्विलांस टीम कोटद्वार।

You may have missed

Share