आज दिनांक 18 अगस्त 2026 को सांयकाल आपातकालीन नम्बर 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत सेमी-भैंसारी गांव के समीप एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है, जिसमें तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना मिलते ही जनपद पुलिस नियंत्रण कक्ष द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ, डीडीआरएफ (रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन), पुलिस बल (थाना गुप्तकाशी व एचपी 3), 108 एम्बुलेंस सेवा तथा आपदा कंट्रोल रूम को तुरन्त सूचित किया गया और राहत व बचाव दल तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ।
घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस, डीडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा तुरंत राहत एवं बचाव कार्य (रेस्क्यू ऑपरेशन) शुरू किया गया। खाई में गिरे तीन व्यक्तियों में से एक घायल को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि भेज दिया गया है।
दुर्घटना का शिकार हुए व्यक्तियों का विवरण –
1- संदीप (उम्र लगभग 22 वर्ष), पुत्र श्री मुकेश, निवासी शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश (सुरक्षित रेस्क्यू कर चिकित्सालय भेजा गया)।
2- विजय (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र श्री सुरेंद्र, निवासी मिर्जापुर, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
3- सुरजीत (उम्र लगभग 21 वर्ष), पुत्र श्री मानसिंह, निवासी मिर्जापुर, शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
शेष दो घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद तीनो यात्रियों को 108 के माध्यम से इलाज़ के लिए अस्पताल भेज दिया. !

More Stories
पौड़ी पुलिस ने यमकेश्वर चंडी माता एवं श्री हनुमान मंदिर में हुई चोरी का किया खुलासा,पुलिस ने मंदिरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी किए दानपात्र सहित नकदी की बरामद।
उत्तराखंड के गांधी’ बडोनी की 87 वीं पुण्यतिथि पर किया नमन,मसूरी मे गूंजा इंद्रमणि बडोनी अमर रहें का जयघोष.!
एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जुलूस में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वालों पर लगातार कस रहा है कड़ा शिकंजा, पुलिस ने अब तक 08 अभियुक्त किये गिरफ्तार, 5 अवैध धारदार हथियार गंडासे व चाकू बरामद, 05 दुपहिया वाहन व एक डीजे वाहन को भी किया सीज.!