
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
‘उत्तराखंड के गांधी’ इंद्रमणि बडोनी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को मसूरी स्थित बडोनी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और ‘इंद्रमणि बडोनी अमर रहें’ के नारों से उनके संघर्ष और योगदान को याद किया।
इंद्रमणि बडोनी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप भंडारी ने कहा कि बडोनी ने अलग उत्तराखंड राज्य के साथ पहाड़ की संस्कृति, पहचान और स्थानीय हितों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सरकार से बडोनी के जीवन और विचारों पर आधारित पाठ्यक्रम स्कूलों में शामिल करने की मांग की, ताकि नई पीढ़ी उनके संघर्ष से परिचित हो सके। साथ ही मसूरी में उनके जीवन से जुड़ा संग्रहालय और उनके नाम पर ऐतिहासिक भवन स्थापित करने की मांग भी उठाई।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि बडोनी के अलग उत्तराखंड के सपने को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में साकार किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार बडोनी के विचारों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास, पर्यटन और स्थानीय हितों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि बडोनी की विरासत को केवल प्रतिमा तक सीमित रखने के बजाय उनके विचारों को शिक्षा और विकास से जोड़ना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च