उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी जल्द अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष की कर सकती है घोषणा, प्रदेश प्रभारी ने राहुल गाँधी से की मुलाक़ात….
देहरादून : उत्तराखंड में माना जा रहा हैं कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा उसको लेकर पार्टी आलाकमान ने लगभग तय कर लिया हैं माना जा रहा हैं कि प्रीतम सिंह या यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी सौपी जा सकती हैं।
वही अध्यक्ष पद के लिए भी यशपाल आर्य, गणेश गोदियाल का नाम तेजी से चल रहा हैं ऐसे में प्रदेश प्रभारी की आज हुई राहुल गांधी से मीटिंग को इन दोनों पदों को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा।
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है माना जा रहा है अगले कुछ दिनों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को लेकर बड़ा फैसला आ सकता है।
जी हाँ पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की और उत्तराखंड के तमाम मसलों पर चर्चा भी की।
आपको बता दें अविनाश पांडे ने उत्तराखंड में हार की तमाम रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंप दी है ऐसे में अब जिसको भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी उसके लिए कांग्रेस आलाकमान काफी हद तक मंथन कर चुका है।


More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील