
एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है टिहरी की छाम पुलिस ने बीएसएनएल का लगभग 05 लाख का चोरी हुआ सामान बरामद बरामद करते हुए चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है आपको बता दे की जनपद टिहरी गढ़वाल में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी एवं क्षेत्राधिकारी चंबा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष छाम दिलबर नेगी के नेतृत्व में थाना छाम पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए बीएसएनएल के चोरी किए गए केबल, टर्न बकल एवं अन्य सामग्री सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त दो पिकअप वाहनों को भी बरामद किया है।
दिनांक 28 जुलाई, 2026 को डायल-112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रमोल–सारी हाईवे बेंढ के समीप अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल व पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री चोरी कर लिए गए हैं। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस ने तत्काल पूरे थाना क्षेत्र में अलर्ट जारी करते हुए जनपद से बाहर जाने वाले सभी संभावित मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग प्रारंभ कर दी।
इसी क्रम में मटियाली तिराहा चेक पोस्ट पर रात्रि अधिकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर उनियाल के नेतृत्व में बैरियर लगाकर सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान उनियाल गांव की ओर से आ रहे दो संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई।
*तलाशी के दौरान दोनों पिकअप वाहनों से बीएसएनएल के चोरी किए गए सभी 30 बंडल टर्न बकल व पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री बरामद हुई, जिनकी कीमत लगभग 05 लाख रुपये है। दोनों वाहनों में सवार चारों अभियुक्तों को मौके पर गिरफ्तार कर दोनों पिकअप वाहनों को पुलिस कब्जे में ले लिया गया।*
डायल-112 पर प्राप्त सूचना के बाद थाना छाम पुलिस द्वारा की गई त्वरित घेराबंदी एवं प्रभावी चेकिंग का परिणाम रहा कि अभियुक्त चोरी की गई संपत्ति को जनपद की सीमा से बाहर नहीं ले जा सके तथा पुलिस ने उन्हें चोरी के शत प्रतिशत माल सहित मौके पर ही धर दबोचा।
इस संबंध में थाना छाम पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद सामग्री एवं दोनों वाहनों को पुलिस कब्जे में लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. प्रभात कुमार निवासी इब्राहिमपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
2. प्रिंस निवासी इब्राहिमपुर, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
3. रोहित निवासी हलवाला, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
4. सतनाम निवासी हलवाला, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश।
चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें 14 दिवस की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
*बरामदगी*
बीएसएनएल के 30 बंडल टर्न बकल व पोल क्लैम्प एवं अन्य सामग्री।
चोरी में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री