
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सितारगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा द्वारा मय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं एनबीडब्ल्यू की तामील के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं स्कूटी सवारों का पीछा करते हुए वलीनगर स्थित बी.एड. कॉलेज के पास एक घर के चबूतरे से कुल 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण मोटरसाइकिल एवं स्कूटी से स्मैक का परिवहन कर रहे थे तथा चबूतरे पर बैठकर स्मैक की पुड़िया तैयार कर बिक्री कर रहे थे। मौके से 51.97 ग्राम स्मैक, स्मैक बिक्री से अर्जित नकदी, नशे की कमाई से खरीदी गई ज्वैलरी तथा अन्य सामान बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 380/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
1- *51.97* ग्राम स्मैक
2- *स्मैक बिक्री के कुल 8310 रुपये
3- *स्मेक बेचकर इखट्टा की ज्वेलरी* ( 06 कंगन, 01 नथ मय चैन, 01 मांग टीका, 02 कान की बालियां, 01 लेडीज़ अंगूठी, 01 जोड़ी झुमके तथा 01 जोड़ी टॉप्स)
4- अलग अलग कंपनी के 07 मोबाइल फोन
5- हीरो स्प्लेंडर MC -UK06BM2261
6- स्कूटी Maestro Edge- UK06BC7796
7- इलेक्ट्रॉनिक तराजू -01
8- फ्यूल पेपर के टुकड़े -02
9- खाली पारदर्शी पन्नी 08
10- लेडीज पर्श-02
11- बाजारू थेले-03
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- *आरफीन खाँ* पुत्र हसीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज, हाल पता बीएड कालेज के पास वली नगर सितारगंज उम्र लगभग 29 वर्ष
2- *मो0 आदिल* पुत्र सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), उम्र लगभग 30 वर्ष
3- *जैनब परवीन* पुत्री सद्दरुद्दीन, पत्नी आरफीन खाँ, निवासी बाईपास कॉलोनी सितारगंज एवं महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 30 वर्ष
4- *अलीशा* पुत्री सद्दरुद्दीन, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 25 वर्ष
5- *दिलनवाज अंसारी* पुत्र नसीम अहमद, निवासी महल सराय जलालाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उ0प्र0), हाल पता बीएड कॉलेज के पास, वली नगर, सितारगंज, उम्र लगभग 27 वर्ष
🔹 पुलिस टीम- 🔹
प्रभारी निरीक्षक- सुंदरम शर्मा
एसएसआई- जावेद मालिक
एसआई- बबीता टम्टा
हे0कानि-मतलूब ख़ान
हे0कानि- मनोज गवाल
हे0कानि- तारा गाड़िया
का0 -प्रेम सिंह
का0 -जगदीश कोठियाल
का0 – कृष्णा चन्द्र
का0 – नरेंद्र सिंह
का0 – ज्योती शर्मा

More Stories
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एसएसपी नैनीताल ने बाबा नीम करौली महाराज का लिया आशीर्वाद, एसएसपी ने अपने क्षेत्र के लोगो के लिए सुख शांति की कि कामना,पुलिस के कोतवाली हल्द्वानी के संकट मोचन हनुमान मंदिर में किया पूजन एवं भंडारे का आयोजन.!
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा,हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी जीआईएस मैपिंग, डीएम ने सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाने के दिए निर्देश.!
एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर मौजूद शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद कर दिलाई गई सुरक्षा एवं अनुशासन की शपथ.!