
श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थानों पर उपस्थित कांवड़ लेने जा रहे शिवभक्त कांवड़ियों से संवाद स्थापित किया गया।इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने शिवभक्तों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे कांवड़ यात्रा के दौरान शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने की अपील की। साथ ही समस्त शिवभक्त कांवड़ियों को सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा हेतु शपथ दिलाई गई।
शपथ के दौरान कांवड़ियों ने संकल्प लिया कि वे कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियमों का पालन करेंगे, केवल निर्धारित कांवड़ मार्ग का ही प्रयोग करेंगे, किसी भी प्रकार के विवाद अथवा अव्यवस्था में सम्मिलित नहीं होंगे, प्रतिबंधित सामग्री का प्रयोग या परिवहन नहीं करेंगे, मोटरसाइकिल से डाक कांवड़ ले जाते समय साइलेंसर नहीं निकालेंगे, किसी अन्य वाहन से प्रतियोगिता अथवा तेज गति से वाहन संचालन नहीं करेंगे, डीजे एवं ध्वनि उपकरणों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित करेंगे, किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देंगे तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जनपद के समस्त थानों पर बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये उपस्थित रहे। सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक शपथ ग्रहण करते हुए सुरक्षित, अनुशासित एवं शांतिपूर्ण कांवड़ यात्रा संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुजफ्फरनगर पुलिस शिवभक्तों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा यात्रा के दौरान प्रत्येक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिस बल निरंतर तत्पर रहेगा।

More Stories
साइबर अपराधों से बचाव के लिए चली दून पुलिस की पाठशाला, राज्य लोक सेवा आयोग के प्रशिक्षणाधीन प्रशिक्षुओं को साइबर अपराधों तथा उससे बचाव के उपायों के सम्बंध में किया जागरूक
स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, वाहन के सनरूफ से बाहर निकलकर लापरवाही से वाहन चलाकर हुडदंग करने वाले 1 युवक को किया गिरफ्तार
सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त जन शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए: मुख्यमंत्री