
*एसएसपी देहरादून द्वारा स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से लगने वाले पुलिस बल का आंकलन करने व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में थानाध्यक्ष रायपुर को दिये निर्देश।*
आज दिनांक 17-02-2024 को जिलाधिकारी देहरादून तथा एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज परिसर में बनने वाले स्ट्रांग रूम तथा मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियो से पूर्व में चुनाव के दौरान मतगणना स्थल तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु किये गये प्रबंधों की जानकारी ली गयी, साथ ही आगामी चुनाव के दृष्टिगत उक्त दोनो स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से लगने वाले पुलिस बल का समय से आंकलन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही मतगणना व चुनाव ड्यूटी में लगने वाले वाहनों की पार्किंग हेतु स्थलों को चिन्हित करते हुए अन्य सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिये गये।


More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही