
लाल पानी ऋषिकेश में निर्माणधीन नगर निगम ऋषिकेश की टचिंग ग्राउंड का शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त ऋषिकेश द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कार्यकारी संस्था के साथ निर्माण अधीन कार्य की समीक्षा की गई ।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संस्था द्वारा कुल 1340 मी बाउंड्री वॉल के सापेक्ष लगभग 750 मी बाउंड्री वॉल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।
मौके पर 80 से अधिक मजदूर कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही निर्माण अधीन साइट पर लेबोरेटरी, मेडिकल ब्लॉक तथा एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें वर्तमान में नीव खुदाई एवं नीव भरान का कार्य किया जा रहा है। वन विभाग के स्तर से प्लांट से शिफ्ट होने वाले तथा काटे जाने वाले पौधों का चिह्नीकरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही प्लांट को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखने तथा ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए नगर निगम द्वारा वन विभाग के प्राक्कलन के आधार पर धनराशि अंतरित कर दी गई है जिसका कार्य वन विभाग के स्तर से शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य से अधिक किया जा चुका है।संस्था को मौके पर अधिक मजदूर एवं मशीनरी तैनात करके कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान रमेश रावत सहायक नगर आयुक्त, चंद्रकांत भट्ट सहायक नगर आयुक्त, दिनेश उनियाल अधिशासी अभियंता, संदीप raturi जूनियर इंजीनियर तथा अर्जुन सिंह सोलंकी साइट आदि उपस्थित रहे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!