
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार निवासी द्वारा कोतवाली कोटद्वार में प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई कि उनकी पुत्री दिनांक 17.10.2026 को प्रातः लगभग 09:00 बजे कपड़े लेने के लिए कोटद्वार बाजार गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0 256/2026, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री सर्वेश पंवार द्वारा युवती की शीघ्र तलाश एवं सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्री मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार श्रीमती अस्मिता ममगाईं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार श्री प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं CDR का विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर युवती के जम्मू जाने वाली ट्रेन में होने की जानकारी प्राप्त हुई। इस महत्वपूर्ण सुराग के आधार पर पुलिस टीम तत्काल जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हुई तथा जीआरपी जम्मू-कश्मीर से समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग प्राप्त किया। पुलिस टीम ने जम्मू पुलिस के सहयोग से गुमशुदा युवती को जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
*पंजीकृत अभियोग*
मु0अ0सं0 256/2026, धारा 140(3) बीएनएस
*पुलिस टीम*
1. उपनिरीक्षक राजा राम डोभाल
2. कांस्टेबल अनुज वर्मा
3. महिला कांस्टेबल नेहा रावत

More Stories
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !