October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

Oplus_16908288

मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !

सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी

मसूरी में 80 साल की उम्र में भी हनुमान का किरदार निभा रहे चंद्रभान, के जज़्बे क़ी हर तरफ चर्चा हो रही है मसूरी के रहने वाले चंद्रभान पिछले 60 साल से लगातार बजरंगबली का किरदार निभाते चले आ रहे है उनकी यह परम्परा is साल भी जारी रही आपको बता दे क़ी मसूरी मे रहने वाले चंद्रभान क़ी उम्र 80 साल, लेकिन जज्बा आज भी बरकरार। मसूरी में दशहरे की शोभायात्रा में पिछले करीब 60 वर्षों से हनुमान जी का किरदार निभा रहे ठाकुर चंद्रभान इस बार भी आकर्षण का केंद्र रहे। हनुमान की वेशभूषा धारण कर हाथ में गदा लिए चंद्रभान ने मलिंगार चौक से पिक्चर पैलेस होते हुए गांधी चौक तक करीब चार से पांच किलोमीटर पैदल चलकर जय श्रीराम के जयकारे लगाए। उन्होंने गदा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। उनकी आस्था और उत्साह देखकर लोग हैरान रह गए।

सनातन धर्म सभा की ओर से निकाली गई शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, राम दरबार, वनवासी राम परिवार, भगवान शिव और मां दुर्गा की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों और बैंड-बाजों के साथ स्थानीय लोक कलाकारों ने उत्तराखंड की संस्कृति की झलक पेश की। शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलड़ी और माल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची।

कुलड़ी में श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति और गांधी चौक पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया। गांधी चौक पर रावण दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा सनातन धर्म मंदिर लौटी, जहां भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी और शोभायात्रा समिति के सदस्य संदीप अग्रवाल ने बताया कि मसूरी में यह धार्मिक परंपरा वर्षों से चली आ रही है। शोभायात्रा देखने के लिए मसूरी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस मौके पर चंद्रभान का छह दशक पुराना समर्पण लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।

 

You may have missed

Share