October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!

सुभाष कश्यप (राष्ट्रीय दिया समाचार ) सहारनपुर

*सहारनपुर।* थाना कुतुबशेर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्ज़े से चोरी की बाइक और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 7 अक्टूबर 2026 को सविता विहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने थाना कुतुबशेर में अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल यूपी 11 एस 9392 चोरी होने की तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में वाहन चोरी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर पुलिस ने आज 21 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर दबनी कब्रिस्तान के पास से वांछित अभियुक्त विशाल उर्फ विवेक उर्फ विकास पुत्र तेजपाल उर्फ शीशपाल निवासी सलेमपुर पहलवानपुर थाना सरसावा हाल पता ग्राम ककराला मानकमऊ थाना कुतुबशेर को गिरफ्तार किया। मौके पर गिरफ्तार अभियुक्त के कब्ज़े से चोरी की गई बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का वाहन चोर है। उसके खिलाफ थाना देवबंद, सदर बाजार, कुतुबशेर और सरसावा में वाहन चोरी, चोरी का माल खरीदने और आर्म्स एक्ट सहित आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम इस प्रकार हैं प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी, उप निरीक्षक शशांक गिरी, उप निरीक्षक पंकज शर्मा, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।

 

You may have missed

Share