कितना दिलखुश नजारा होगा जब बाहरी राज्य से आये मेहमान को भी कहना पड़ा धन्यवाद दून पुलिस आपको बताते चले कि शिलांग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर का दिल्ली से देहरादून आते समय ट्रेन में मोबाइल फ़ोन खो गया था जिसका पता उनको देहरादून पहुंचकर चला तो मदद के लिए दून पुलिस से संपर्क साधा जिसके बाद फोन की लोकेशन निकालने पर पुलिस को मोबाइल के अमृतसर में होने की जानकारी मिली तो मामला कुल्हाल चैक पोस्ट पर तैनात सब इंस्पैक्टर प्रवीण सैनी के सुपुर्द किया गया जिसके बाद पुलिस ने अपने व्यक्तिगत संपर्क सूत्रों के माध्यम से फोन को वापस लाते हुए उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही व उनसे मिली अप्रत्याशित सहायता के लिए प्रोफेसर ने पुलिस टीम को दिल से धन्यवाद दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पल कुमार डे, जो कि नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी शिलांग में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर है, उनके द्वारा देहरादून पुलिस से सहायता के लिए संपर्क करते हुए बताया गया कि दिल्ली से देहरादून आते समय मुरादाबाद के आसपास उनका मोबाइल फोन ट्रेन में कहीं खो गया है, जिसे उनके द्वारा ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, पर वो उन्हें नहीं मिल पाया। प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त फोन की लोकेशन ट्रेस की गई तो फोन का अमृतसर पंजाब में होना ज्ञात हुआ, जिस पर चौकी प्रभारी कुल्हाल सब इंस्पैक्टर प्रवीण सैनी ने अपने व्यक्तिगत संपर्क सूत्रों के माध्यम से उक्त फोन को ट्रेस करते हुए पोंटा हिमांचल प्रदेश तक मंगवाया तथा उत्पल कुमार के साथ स्वयं पोंटा जाकर उक्त मोबाइल फोन को बरामद कर उन्हें सुपुर्द किया गया। दून पुलिस की मददगार कार्यशैली व त्वरित कार्यवाही की उत्पल कुमार द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए दून पुलिस को हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

More Stories
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !
मुज़फ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से अवैध हथियार हुआ बरामद, पुलिस पार्टी पर फायर कर होना चाह रहा था फरार, पुलिस की गोली ने बदमाश को भेज दिया अस्पताल !