देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर उत्तराखण्ड में विभिन्न गेस्ट हाउस और रिज़ॉर्ट पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर नैनीताल जिले के धानाचूली क्षेत्र में 5 रिजॉर्ट को सील किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को विभिन्न होमस्टे एवं रिज़ॉर्ट की जाँच की गई, तय मानकों में खामियां पाए जाने पर जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक ही दिन में 5 रिज़ॉर्ट को सील किया गया है।
गौरतलब है कि पौड़ी के लक्ष्मण झूला में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम सभी जिलाधिकारियों को तमाम होटल और रिज़ॉर्ट की स्क्रूटनी करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में यह ये निर्देश दिए थे कि यदि किसी भी होमस्टे रिजॉर्ट में किसी प्रकार के खामी पाई जाती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश के अन्य जनपदों में भी कार्यवाही जारी है।
मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि प्रदेश में माहौल बिगाड़ने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भले ही कोई कितनी रसूख़ वाला क्यों ना हो। ताज़ा मामले में ऋषिकेश लक्ष्मण झूला में अंकिता हत्याकांड के आरोपी रिज़ॉर्ट मालिक की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर रिजॉर्ट को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। मुख्यमंत्री या यह संदेश है कि गलत करने वाले की जगह सिर्फ़ जेल में है।

More Stories
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!
लखनऊ मे ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का जानकी पुरम हुआ भव्य उद्घाटन, उद्घाटन समारोह मे बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत,.!
बड़ी उपलब्धि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान,द्वितीय तिमाही (जुलाई–सितम्बर 2026) में 89.2% AMB Index के साथ 28 राज्यों में शीर्ष स्थान, राष्ट्रीय औसत 66.2%.!