


राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास),मे अनुशासन समिति के अध्यक्ष एन के पटेल क़ी तरफ से जारी किये गये पत्र के आधार पर अंकुर कर्णवाल को दिनांक 05 नवंबर 2026 को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। इस संबंध में आधिकारिक सूचना पूर्व में भी सार्वजनिक की जा चुकी है।
इसके बावजूद यह संज्ञान में आया है कि अंकुर कर्णवाल लगातार लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नाम एवं पूर्व पद का उपयोग कर स्वयं को अधिकृत पदाधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। यह न केवल पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध है, बल्कि कार्यकर्ताओं एवं आम जनता को भ्रमित करने का भी प्रयास है।
प्रश्न यह उठता है कि जब किसी व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है, तब भी वह किसके संरक्षण अथवा शह पर पार्टी के पद का दुरुपयोग कर रहा है? क्या इसके पीछे कोई व्यक्ति या समूह सक्रिय है जो पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है?दूसरा सवाल यह खड़ा होता है क़ी पार्टी से निष्कासित होने के बावजूद भी पुरे शहर को लाखो रुपयों के होर्डिंग से पाटने के बाद उसके ड्रोन कैमरे से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्य्म से प्रचारित और प्रसारित कर किसके ऊपर अपने अवैध प्रभाव का सिक्का ज़माने का प्रयास किया जा रहा है विश्वस्त सूत्रों क़ी माने तों अंकुर कर्णवाल अपने कुछ गैरकानूनी कामों को निरंकुश होकर अंजाम देने के उद्देश्य से पानी क़ी तरह पैसा बहा कर हरिद्वार जिले के कप्तान पर अपनी राजनीतिक पहुंच का सिक्का जमाना चाहता है लेकिन हमें मिले पत्र के अनुसार ये शपष्ट हो गया है कि अंकुर कर्णवाल का पार्टी से अब कोई संबंध नहीं है। उनके द्वारा पार्टी के नाम, पद अथवा लेटरहेड का किसी भी प्रकार से किया गया उपयोग पूर्णतः अनधिकृत एवं भ्रामक है, जिसके लिए वे स्वयं उत्तरदायी होंगे।पार्टी सभी कार्यकर्ताओं, मीडिया बंधुओं एवं आमजन से आग्रह करती है कि वे केवल पार्टी के अधिकृत पदाधिकारियों द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें तथा किसी भी भ्रामक प्रचार से सावधान रहें।

जारीकर्ता:
Dr एन के पटेल
अध्यक्ष अनुशासन समिति
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उत्तराखंड
दिनांक: 22 नवंबर 2026

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी ₹165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, 21 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं 33 का शिलान्यास,टनकपुर एवं बनबसा में ₹86.83 करोड़ की लागत से विकसित होगी आधुनिक जल निकासी व्यवस्था, जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान, माँ पूर्णागिरि धाम में ₹45 करोड़ की लागत से रोपवे निर्माण और टनकपुर में ₹237.74 करोड़ से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण गतिमान।
समाधान दिवस में 103 शिकायतें दर्ज, डीएम ने दिए प्राथमिकता पर निस्तारण के सख्त निर्देश,180 दिन से लंबित शिकायतों पर विभागों से जवाब तलब, विद्युत पोल तत्काल बदलने के आदेश।
देहरादून क़ी पटेलनगर पुलिस ने लाखो रुपयों क़ी अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी करोड़पति बननेबके लिए अपना रहा था शॉर्टकट, पुलिस ने जेल भेजकर कर दिये आरोपी के सपने चकनाचूर.!