
रामगढ़िया सभा देहरादून के तत्ववाधान में महाराजा जस्सा सिंह जी रामगढ़िया के जन्म दिवस को समर्पित 63 वां वार्षिक विश्वकर्मा दिवस श्रद्धा एवं उत्साह पूर्वक कथा – कीर्तन के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 3 छात्राओं सम्मानित किया गया l
रामगढ़िया भवन, पटेल नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: श्री अखण्ड पाठ साहिब जी के भोग के पश्चात भाई कँवरपाल सिंह जी एवं काका मनप्रीत सिंह ने शब्द ” तिस जन के पग नित पूजिये ” एवं, मेरे राम हर जन के हों बल जाइ “का गायन किया l
कथा वाचक भाई शमशेर सिंह जी, हैड ग्रंथी गु. श्री गुरु सिंह सभा ने कहा कि महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया ने 1783 में दिल्ली फतह की एवं तख्ते ताउस को गुरु रामदास जी स्थान श्री अमृतसर ले आए l बाबा विश्वकर्मा जी शिल्प कला के जन्म दाता थे l
भाई देविंदर सिंह, हजूरी रागी गु. पटेल नगर ने शब्द ” सुनो बैनती ठाकुर मेरे जी जंत तेरे धारे ” का गायन कर संगत को निहाल किया l
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली 3 छात्राओं को रामगढ़िया गोल्ड़न अवार्ड, स्मृति चिन्ह एवं शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया l सम्मानित होने वाली 12 th कक्षा में 92 प्रतिशत प्राप्त करने वाली मनन कौर मरवाह, 12 कक्षा में 95.4 अंक प्राप्त करने वाली कनिष्का कौर एवं हाई स्कूल में 91प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली तृप्ति कौर शामिल है l
भाई जरनेल सिंह, महक देहरादून वालों ने शब्द ” हर जियो कृपा करहो तुम प्यारे “का गायन कर संगत को निहाल किया l मंच का संचालन करतार सिंह एवं सेवा सिंह मठारु ने संयुक्त रूप से किया l कार्यक्रम के पश्चात संगत ने गुरु का लंगर प्रशाद ग्रहण किया l
इस अवसर पर सभा के प्रधान सुरजीत सिंह जुतले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कुंदी, उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, महासचिव सेवा सिंह मठारु, कोषाध्यक्ष रघुवीर सिंह, सचिव राजिंदर सिंह राजा, स्टोर इंचार्ज मंजीत सिंह, प्रचार मंत्री दिलबाग़ सिंह, स्टेज सेक्रेटरी करतार सिंह, लेखा निरीक्षक बलदेव सिंह, कोरडीनेटर सुविंदर सिंह,सुरिंदर सिंह रामगढ़िया, मनजीत सिंह, गुरदियाल सिंह,हरप्रीत सिंह छाबड़ा,अरविन्दर सिंह,हरमिन्दर सिंह मरवाह,मनजीत सिंह फलोरा,गुरदीप सिंह माना,हरमोहिंदर सिंह,ईश्वर सिंह आदि उपस्थित थे l


More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!