देहरादून। दिवाली की रात देहरादून के त्यागी रोड पर पंवार रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फट गया सिलैंडर फटने का धमाका इतना जबरदस्त था कि गैस सिलेंडर के उपर का टुकड़ा दुकान का शटर तोड़ते हुए सड़क पा सामने एक होटल के दरवाजे का शीशे तोड़ते हुए अंदर जा घुसा गनीमत रही कि उस वक्त वहा कोई मौजूद नही था तो कोई जानी नुकसान नहीं हुआ सूचना के बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया पंवार रेस्टोरेंट के ऊपर फर्स्ट फ्लोर की एक दुकान में भी बाहर की तरफ आग लग गई और पास से गुजरने वाली बिजली की तारों ने भी आग पकड़ ली सूचना देने के कुछ मिनट बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबतक दमकल की गाड़ी आग पर काबू पाती तब तक रेस्टोरेन्ट के अन्दर का फर्निचर राशन और फ्रिज आदि सभी कुछ राख हो गया इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना था कि आग लगने के कारण शार्ट सर्किट हो सकता है ।
दिवाली की रात करीब 10:00 बजे शहर के बीचों-बीच स्थित त्यागी रोड पर लोग अपने-अपने घरों के बाहर आतिशबाजी कर रहे थे। अचानक जबरदस्त धमाका हुआ और तुरंत बिजली चली गई।
क्षेत्र के लोगों को लगा कि कहीं ट्रांसफार्मर में आग लगी है। लेकिन कुछ ही देर में पता चला कि त्यागी रोड स्थित पंवार रेस्टोरेंट में धमाका हुआ है।
मौके पर ‘ mission nyay ‘ की टीम ने देखा कि रेस्टोरेंट में जबरदस्त आग लगी हुई थी और दुकान का शटर तोड़कर गैस सिलेंडर का एक बड़ा हिस्सा सड़क पार करके सामने स्थित एक होटल के शीशे के दरवाजों को तोड़ता हुआ अंदर घुस गया था।
पंवार रेस्टोरेंट के ऊपर फर्स्ट फ्लोर की एक दुकान में भी बाहर की तरफ आग लगी थी और बिजली की तारों ने भी आग पकड़ ली थी।
तब तक आसपास के लोगों की ओर से फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी। कुछ ही मिनट बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
दमकल की गाड़ी ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक फर्नीचर, राशन और फ्रिज आदि सभी कुछ राख हो चुका था।
इसके अलावा जिस होटल में गैस सिलेंडर फटने के बाद उसका एक हिस्सा घुसा, वहां पर भी काफी नुकसान हुआ। शीशे के मोटे दरवाजे चकनाचूर हो चुके थे।
इस हादसे में गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर फायर ब्रिगेड के अधिकारियों का कहना था कि आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है।
More Stories
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!
उत्तराखण्ड STF की एंटी नारकोटिक्स टीम की बड़ी कार्रवाई, 01 किलो 108 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,युवाओं को नशे के जाल से बचाने एवं राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत STF/ANTF की कार्यवाही लगातार जारी,तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास चरस तस्कर को दबोचा,हिमाचल प्रदेश के कसोल से चरस लाकर देहरादून में बेचने की बात पूछताछ में आई सामने।
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!