
दिनांक 11/11/23 को वादी श्री अजय प्रकाश वर्मा निवासी डी 16 शिवलोक कॉलोनी रायपुर देहरादून द्वारा E-.FIR दर्ज कराई गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर के बाहर से एक स्कूटी एक्टिवा चोरी कर ली, जिस पर मु.अ.स. 488 /23 धारा 379 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण हेतु थाना रायपुर पर टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 13/11/2023 को घटना में संलिप्त अभियुक्त सुमित प्रसाद उर्फ लंगड़ा पुत्र श्री चंडी प्रसाद निवासी 553 जैन प्लॉट, थाना रायपुर देहरादून, उम्र 35 वर्ष को वाहन संख्या KA04HJ-6144 Activa के साथ दौराने चेकिंग शांति विहार पुलिया से गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-*
सुमित उर्फ लंगड़ा पुत्र श्री चंडी प्रसाद निवासी 553 जैन प्लॉट, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र 35 वर्ष।
*बरामद वाहन*
KA 04 HJ 6144 स्कूटी एक्टिवा
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 रविंद्र सिंह नेगी
2- कांस्टेबल 1648 रंजीत
3- कांस्टेबल 1199 प्रमोद
4- कांस्टेबल 1086धीरेंद्र
5- कांस्टेबल 220 मनोज

More Stories
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं,पुलिस में करीब 1,600 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया, थानों का वार्षिक बजट होगा दोगुना.!
मसूरी के चंद्रभान के जज़्बे को सलाम, 80 साल क़ी उम्र मे भी निभा रहे वीर हनुमान का किरदार, शोभा यात्रा ने भगवान हनुमान के स्वरूप के हाथो आशीर्वाद लेने वालों का लगा ताँता. !
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार