-रैली के माध्यम से दी चेतावनी सात दिनों के भीतर नहीं हुई गिरफ्तारी तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के सुभांई गांव में दलित समुदाय के लोगों के लोगों की ओर से अस्वस्थ्यता के कारण मंदिर में ढोल वादन न किये जाने पर सवर्ण जाति के लोगों की ओर से उनसे कर लिये जाने और उन्हें सामाजिक तिस्कृत किये जाने के विरोध में सोमवार की सांय को अनुसूचित जाति के लोगों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जनाक्रोश रैली निकाली तथा रैली के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।
गौरतलब है कि जोशीमठ विकासखंड के सुभांई गांव में एक धार्मिक आयोजन में ढोल न बजाने पर जुर्माना लगाने से अनुसूचित और सवर्ण जाति के ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया था। अनूसूचित जाति के ग्रामीणों ने सवर्णों पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कहा कि सवर्णों ने अनुसूचित जाति के लोगों का बहिष्कार करने और हकहकूकों से वंचित रखने की धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि मई माह में सुभांई गांव में बैशाखी मेला था। जिसमें उनकी जाति के ढोल वादक पुष्कर लाल को ढोल बजाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन स्वास्थ्य खराब के कारण वह ढोल नहीं बजा पाए। जिससे नाराज सवर्णों ने पंचायत बुलाकर पुष्कर लाल पर पांच हजार का जुर्माना लगाया था। विवाद बढने के बाद अनुसूचित जाति के लोगों की ओर से दी गई तहरीर पर जोशीमठ थाने में एससी, एसटी एक्ट में 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बावजूद अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर सोमवार को अनुसूचित जाति के विभिन्न संगठनों और लोगों की ओर से गोपेश्वर डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक विशाल आक्रोश रैली निकालते हुए शीघ्र आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र आरोपितों की गिरफ़्तारी न कि गई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान गोपेश्वर बस स्टेशन पर सभा करते हुए अनुसूचित जाति के लोगों ने कहा कि आए दिन अनुसूचित जाति के लोगों के साथ उत्पीडन किया जा रहा है। इस अवसर पर गिरीश आर्य, पुष्पा कोहली, सुनीता कप्ररवाल, संजय कुमार, जंगी रड़वाल, मोहन, पुष्कर बैछवाल, किशोरी लाल, शामिल थे। इनके समर्थन में सीपीएम के ज्ञानेंद्र खंतवाल और मदन मिश्रा भी मौजूद थे।
गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन
सुभाई गांव के अनुसूचित जाति के पीडित परिवारों ने सुभाई गांव में हुई घटना पर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली को दिए ज्ञापन में अनुसूचित जाति के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने को है लेकिन अभी तक आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। ज्ञापन में उन्होंने जोशीमठ के थानाध्यक्ष की ओर से न्याय दिलाने में भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों के साथ पक्षपात हो रहा है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए आरेपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। ज्ञापनदाताओं बुद्धिलाल, पुष्कर लाल, राकेश लाल सहित कई ग्रामीण शामिल थे।

More Stories
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के मामले का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया बरामद.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!