-चरण पादुका गोथल समिति ने मंडल सिरौली व ग्वाड़ गांव में किया पौधरोपण
गोपेश्वर (चमोली)। चरण पादुका गोथल समिति की ओर से सोमवार को मंडल धाटी के सिरौली और ग्वाड गांव में महिलाओं के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने गढ़वाली गीत गाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
पौधरोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाये रखने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों को सुखने से बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मानव अपने सुख सुविधा के लिए जंगलों का विदोहन कर रहा है लेकिन वह उसके दुष्प्रभाव को नहीं समझ पा रहा है। अब जब तमाम प्राकृतिक आपदायें और दुषित वातावरण के कारण बीमारियां उत्पन्न हो रही है तो उसे प्रकृति याद आने लगी है। इसलिए आवश्यक है कि हम अपनी सुख सुविधाओं के साथ प्रकृति को भी बनाये रखें। इस मौके पर ग्वाड गांव के जाख राजा मंदिर में भी पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी, विजय बिष्ट, गोपीनाथ के पुजारी चंडी प्रसाद तिवारी पुष्कर सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक