गोपेश्वर (चमोली)। बीते चार दिनों से नगर क्षेत्र के पीजी कालेज, हल्दापानी, बंसत विहार समेत कई अन्य क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है। जिससे लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सोमवार को पानी की किल्लत झेल रहे नगरवासियों ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों के कार्यालय पर पहुंच कर सोमवार सांय तक पानी की सुचारू व्यवस्था न होने की दशा में मंगलवार से विभागीय कार्यालय के सम्मुख धरना देने की चेतावनी दी है, वहीं विभागीय अधिकारियों ने सोमवार सांय तक पेयजल आपूर्ति का भरोसा नगरवासियों को दिलाया है।
नगरवासी संदीप झिक्वाण, जयपाल रावत, दीपक बिष्ट, सुदर्शन परमार का कहना है कि बीते चार दिनों से नगर क्षेत्र के कई इलाको में पानी की आपूर्ति बाधित चल रही है जिससे लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत से सबसे ज्यादा परेशान घरेलू महिलाऐं हो रही है जिन्हें बच्चों को स्कूल भेजने से लेकर घर से कार्यों के लिए समुचित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिला मुख्यालय पर चार दिनों तक पानी की आपूर्ति न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने विभाग से तत्काल पानी की आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है। इस मौके राम सिंह बिष्ट, गौरव बिष्ट आदि शामिल थे।
इधर जल निगम के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र लाल और जल संस्थान के एई एकके गुप्ता ने नगरवासियों से सोमवार देर सांय तक पानी व्यवस्था सुचारू किये जाने का भरोसा दिलाया।

More Stories
एसएसपी श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस की बड़ी सफलता,हत्या के प्रयास के मामले का वांछित अभियुक्त हरिद्वार से गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू किया बरामद.!
देहरादून की राजपुर पुलिस ने मंदिर और दो दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से मंदिर मे की गई चोरी का सामान किया बरामद, पकडे गये आरोपियों ने अपने नशे की पूर्ति करने के लिए कर ली थी भगवान के घर मे ही चोरी.!
धर्म नगरी मे अधर्म का दिखा खौफनाक मंज़र,कलयुगी बेटे ने नशे मे माँ को मारी गोली, घायल माँ एम्स ऋषिकेश मे लड़ रही मौत से लड़ाई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जाँच पड़ताल की शुरू.!