August 28, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द

देहरादून

थाना विकासनगर क्षेत्र में मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर को सीईआईआर पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेसिंग हेतु दर्ज करते हुए तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की लगातार निगरानी एवं ट्रेसिंग की जाती है।

इसी क्रम में रक्षाबंधन के पावन पर्व से पूर्व कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य के 14 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए।

रक्षाबंधन से पूर्व लंबे समय से गुम हुए अपने मोबाइल फोनो को वापस पाकर मोबाइल स्वामियों एवं उनके परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का अभार प्रकट किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से अब तक 20 लाख रू0 से अधिक मूल्य के कुल 92 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए जा चुके हैं।

You may have missed

Share