गोपेश्वर/देवाल (चमोली)। सावन के पहले सोमवार को चमोली जिले के विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मनौती मांगी। सावन के पहले सोमवार को चमोली जिले के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारे लगी रही। जिले के जोशीमठ, गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर, देवाल के शिवालय, थराली, कर्णप्रयाग, पोखरी आदि स्थानों पर शिवालयों में भक्तों ने बेल पत्री चढ़ाकर जलाभिषेक किया। देवाल में बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायतोली चौडा के छात्रों और महिलाओं ने संगम से कलश में जल भर कर देवाल बाजार में कलश यात्रा और कांवड़ को शोभा यात्रा निकाली। कांकड़ यात्रा में पंडित मदन जोशी, आचार्य विवेकानंद गोस्वामी ने बताया कि मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं ने बेल पत्री चढ़ा कर आशीर्वाद लिया।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक