उत्तराखंड की राजधानी में मंगलवार को स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के चलते फैसला…..
देहरादून: राजधानी देहरादून में भारी बारिश की संभावनाओं और मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर नजर कल कक्षा 1 से 12 तक सभी विद्यालयों में छात्राओं की छुट्टी घोषित कर दी गई है इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बन रहेंगे जिलाधिकारी सोनिका ने जानकारी देते हुए बताया है की सभी विद्यालयों को यह सूचना प्रेषित कर दी गई है और जिला शिक्षा अधिकारी इस आदेश का सख्ती से अनुपालन कराएंगे
भारी बारिश की संभावना को देखते 23 को देहरादून के सभी स्कूल और आंगनवाडी केंद्र में अवकाश रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून एवं एन०डी०एम०ए० के सचेत National Disaster Alert Portal द्वारा 22 जुलाई, 2024 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 जुलाई, 2024 को जनपद देहरादून में भारी वर्षा एवं कही-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र का अलर्ट जारी किया गया है।
वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत सवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाडी केन्द्रों में 23.07.2024 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।


More Stories
अब यूआरसीएमएस पोर्टल से घर बैठे बनाये अपना राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने की पूरी विधि जानने के लिए खबर को लिंक करें !
एसआईआर को लेकर प्रशासन और राजनीतिक दलों की हुई अहम बैठक,29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण,8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता पुनरीक्षण अभियान होगा तेज,14 जुलाई को प्रकाशित होगा मतदाता सूची का प्रथम ड्राफ्ट, 11 सितंबर तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण,15 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, !
श्री श्री बालाजी सेवा समिति का सरहानीय प्रयास लगातार जारी, समिति 8 निर्धन कन्याओ के विवाह की कर रही है तैयारी, रविवार के दिन कन्याओ को जरुरत का सामान देकर करेँगे विदाई !