गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के पलेठी के ग्रामीण सड़क की मांग को लेकर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में गरजे। ग्रामीणों का आरोप है कि लोनिवि गोपेश्वर की ओर से नौ वर्ष सड़क का कटिंग का कार्य तो पूरा कर लिया गया लेकिन सड़क पर सुरक्षा दीवार और नालियों का निर्माण न होने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान दीपा देवी का कहना है कि वर्ष 2008 में पलेठी गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग से छह किलोमीटर पलेठी गांव तक सड़क स्वीकृत हुई थी। जिसका निर्माण कार्य लोनिवि गोपेश्वर की ओर से किया गया। 2015 में सड़क कटिंग का कार्य तो पूरा कर लिया गया लेकिन उसमें न तो सुरक्षा दीवार दी गई और न ही नालियों का निर्माण किया गया। जिससे सड़क मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। यहां तक की राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा से पहले जिस स्थान से पलेठी के लिए सड़क कटिंग की गई है वहां पर विभाग का एक बड़ा बोर्ड लगाया गया है जो अब यहां उगी झाडियों के कारण दिखायी देना भी बंद हो गया है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि पलेठी से जिला मुख्यालय गोपेश्वर की दूरी 22 किलोमीटर है। यदि कभी कोई बुजुर्ग, गर्भवती महिला को जिला अस्पताल तक लाना होता है तो उसे सड़क मार्ग तक पहुंचाने में ही दो से तीन घंटे लग जाते है। ऐसे में कई बार अप्रिय घटना भी घटित होने की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि लोनिवि से सड़क पर यातायात सुचारू करने के लिए पत्राचार भी किया गया लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर ग्रामीणों की समस्या के समाधान की मांग की है।

More Stories
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने मेरे सपनों का उत्तराखंड पर विद्यार्थियों से किया संवाद