November 18, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आमजन की सुरक्षा दून पुलिस की प्रार्थमिकता, एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान

देहरादून

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके अनुपालन में जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आमजन को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज दिनांक: 17-11-26 को पुलिस द्वारा डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत कुवांवाला में विंडलास फैक्ट्री तथा ट्रक यूनियन सेलाकुई में कार्यरत कर्मियों के साथ साथ आमजन को यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।

इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों के साथ साथ आमजन को बताया गया कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय चालक एवं सहयात्री दोनों को BIS प्रमाणित हेलमेट पहनना आवश्यक है। साथ ही हेलमेट के महत्व, यातायात नियमों के पालन एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सिर में होने वाली गंभीर चोटों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों से यातायात नियमों का पालन करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की गई।

दून पुलिस की आमजन से अपील है कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। दोपहिया वाहन पर चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट अवश्य धारण करें। आपकी थोड़ी सी सावधानी, आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है।

You may have missed

Share