राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। 25 अप्रैल को ग्रास्टनगंज, कोटद्वार निवासी संतोष मैंदोला ने कोतवाली कोटद्वार में दी गई तहरीर में बताया कि 20 अप्रैल को उनके घर के बाहर खड़ी स्कूटी (एक्टिवा) को अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा चोरी की घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार मनीभूषण श्रीवास्तव को टीम गठित करने के निर्देश पर गठित टीम द्वारा चकराता बाजार, देहरादून निवासी अभियुक्त दिव्यम ठाकुर को बीईएल रोड पर पुल के पास से मय चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व में चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक किशनदत्त शर्मा, हेका0 हेमन्त कुमार व का0 चन्द्रपाल शामिल थे।

More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक