राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। 10 मार्च को पाबौ क्षेत्र के स्थानीय निवासी द्वारा कोतवाली पौड़ी में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री पूजा (काल्पनिक नाम) घर से बाजार गई थी, लेकिन वापस घर नहीं आयी है। रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पौड़ी पर गुमशुदगी मानव गुमशुदगी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक पौड़ी को टीम गठित कर गुमशुदा को सकुशल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा मोबाइल सर्विलांस की मदद से अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा को उत्तम नगर, दिल्ली से सकुशल बरामद कर युवती को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवीन पुरोहित, मुख्य आरक्षी बारूदत्त शर्मा, महिला आरक्षी प्रिया, आरक्षी रविंद्र भट्ट शामिल थे।

More Stories
मसूरी में रक्षाबंधन समारोह में दिखा सियासी रंग, जोशी बोले- 2027 में जीत का अंतर 21 हजार होगा.!
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!