राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत बुधवार (कल) 20 मार्च को कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या-20 में नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी और 27 मार्च को नामाकंन का अंतिम दिवस है। नामाकंन प्रक्रिया की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अवकाश दिवस पर नामाकंन प्रक्रिया नहीं होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की देखरेख में नामाकंन प्रक्रिया होगी। नामाकंन के दौरान पार्टी प्रत्याशियों द्वारा 4 प्रस्तावकों को लाना होगा तथा जो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेगें उन्हें 10 प्रस्तावक लाना अनिवार्य होगा। नामाकंन प्रक्रिया 11 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक होगी। 28 मार्च को नामाकंन पत्रों की जांच तथा 30 मार्च को प्रत्याशी नाम वापसी कर सकता है।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!