
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार )देहरादून
आरोप है कि देवेश खुगशाल ने शिकायतकर्ता को डर दिखाया कि वह उसके दोस्तों को गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद करा देगा। ऐसे में उसके दोस्तों के नाम इस प्रार्थनापत्र से हटाने के लिए देवेश खुगशाल ने पांच लाख रुपये मांगे। उसने पहली किश्त के रूप में एक लाख रुपये लेकर अपने पास बुलाया था। इसकी शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एक ट्रैप टीम बना दी।जैसे ही शिकायतकर्ता ने यह रकम खुगशाल को थमाई, टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। खुगशाल के कार्यालय में भी एक घंटे तक तलाशी ली गई। उसके घर को भी खंगाला गया। डायरेक्टर विजिलेंस डॉ. वी मुरुगेशन ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामलों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलेरेंस की नीति है।जिसके चलते
सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा दिनांक 14.5.2025 को चौकी प्रभारी आईएसबीटी थाना पटेलनगर उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को ₹100000 /- की रिश्वत लेने संबंधी आरोप में गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना पटेलनगर की रिपोर्ट के आधार पर उप निरीक्षक देवेश खुगशाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा