-प्लांट के विद्युत उत्पादन से कार्यालय के बिजली के बिल में आएगी कमी
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला कार्यालय में हरित ऊर्जा योजना के तहत 25 किलोवाट के ऑनलाइन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना कर दी गई है। प्लांट के लगने से जिलाधिकारी कार्यालय के बिजली के बिल में भारी कमी आ जाएगी। योजना का उद्देश्य राज्य में हरित ऊर्जा को बढावा देते हुए राज्य पर बढ़ रहे ऊर्जा भार को कम करना है।
परियोजना अधिकारी उरेडा सौरभ कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय में 25 किलोवाट क्षमता के ऑनलाइन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की गई है। जिससे प्रतिमाह 3 हजार से 35 सौ यूनिट विद्युत का उत्पादन होगा। प्लांट से उत्पादित विद्युत ऊर्जा निगम को दिया जाएगा। जिसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित प्लांट से उत्पादित विद्युत को कार्यालय में होने वाली खपत से कम कर विद्युत बिल तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्लांट से उत्पादित होने वाली विद्युत से कार्यालय के बिजली बिल में 20 हजार रुपये के भार में कमी आ जाएगी। योजना से राज्य में हरित ऊर्जा के प्रसार के साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में राज्य की निर्भरता अन्य माध्यम पर कम हो जाएगी।

More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी