उत्तराखंड के सीएम धामी ने सुबह सुबह जुहू में की सैर, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों में सेल्फी खिचवाने की दिखी होड़……
देहरादून: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दोनों पूरे देश भर में प्रचार करते नजर आ रहें है ऐसे में सीएम की लोकप्रियता भी उतनी ही बढ़ती दिख रही है ऐसे में आज सुबह सुबह सीएम सुबह की सैर करने निकलें तो उनके साथ सेल्फी खिचवाने वालों की होड़ लग गई।

सीएम धामी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि चुनाव प्रचार दौरे पर मुंबई में आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान जुहू में बच्चों के साथ क्रिकेट का आनंद लिया। इस अवसर पर वहाँ उपस्थित लोगों ने सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की।

उनसे बातचीत के दौरान उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव की जानकारी और उनके सुझाव भी लिए। लोगों ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और प्रदेशवासियों द्वारा किए गए आतिथ्य की खूब प्रशंसा की। इसके उपरांत वहाँ आए सभी लोगों को चारधाम यात्रा हेतु आमंत्रित किया।



More Stories
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये
मसूरी में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन समारोह, हजारों बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, मसूरी में 4 हजार से अधिक की संख्या में पहुंची बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी उनके दीर्घायु की कामना
रायपुर में हुई युवक की हत्या में फरार चल रहे 2 अभियुक्तो को पुलिस किया गया गिरफ्तार, घटना में अब तक कुल 5 अभियुक्तो की हो चुकी है गिरफ्तारी